नानपारा: खैरीघाट थाना क्षेत्र में कई गांव से श्री कृष्ण की मूर्ति का सरयू घाट नदी में किया गया विसर्जन, पुलिस रही तैनात
सोमवार को खैरीघाट थाना क्षेत्र के बदहा बाजार सहित अन्य गांव में स्थापित कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन किया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जन्माष्टमी का पर्व 7 दिनों की बात आज बरदहा बाजार सहित कई अन्य गांव के लोगों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।