नानपारा: रूपईडीहा बार्डर पर गुल्मेली समाज सेवा समिति बांके ने हरितालिका तीज पर कार्यक्रम का किया आयोजन
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल जिला बाँके के नेपालगंज में गुल्मेली समाज सेवा समिति बांके के द्वारा हरितालिका तीज मिलन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में नेपाली संस्कृति पर आधारित पारम्परिक वेशभूषा व आभूषणों में सजी बाल बालिकाओं व महिलाओं ने नेपाली लोकगीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दी ।