नानपारा: आमा पोखर के प्रधान प्रतिनिधि की गिरधरपुर नहर में डूब कर मौत दूसरे दिन मिला शव,मचा कोहराम
विकासखंड बलहा के आमा पोखर की प्रधान रेशमा के पति शफीकुर रहमान प्रधान प्रतिनिधि हैं। बीती शाम वह नहर किनारे शौच को गए थे। तभी अचानक पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही नहर में प्रधान प्रतिनिधि की तलाश शुरू की और तहसील प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम व पुलिस टीम ने पहुंचकर एनडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू की।