**सेलाकुई से बड़ी खबर सामने आई है।**
ग्राफिक एरा अस्पताल में कालसी निवासी मुन्ना लाल की अचानक मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि मुन्ना लाल बीते दिन खुद चलकर अस्पताल पहुंचे थे और रात तक उनकी हालत ठीक बताई जा रही थी।
परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे उन्हें फोन कर मरीज की मौत की सूचना दी गई।
इसके बाद परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
वहीं, यूकेडी नेता यशपाल नेगी भी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं।
हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल के मुताबिक, मरीज को पहले हार्ट अटैक आ चुका था और इलाज चल रहा था। अचानक बीपी कम होने के कारण उनकी मौत हुई।
अब बड़ा सवाल यही है—मुन्ना लाल की मौत अचानक बिगड़ी तबीयत से हुई या इलाज में कोई चूक हुई?
इसका सच निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।
#follower #highlight #BreakingNews #vayralvidio #UttarakhandNews #JitendraSinghPanwar #ShivaBhardwaj #SurendraKukreti #Dehradun, #देहरादून, #Uttarakhand, #IndiaHarakSinghRawat for #UttarakhandSubodUniyal #Suddowala #MandalRituKhanduri #VijayPalSinghBartwal #SahdevSinghPundir #Himuttrakhandnews
Dehradun, Dehradun | Sep 5, 2026