Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बड़गांव: उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंचे अमेरिकी राजदूत, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शाही स्वागत

Badgaon, Udaipur | Apr 19, 2026

MORE NEWS

गुड गवर्नेंस में मेवाड़ का दबदबा  उदयपुर संभाग के दो कलेक्टर हुए सम्मानित
#mewar #udaipur #ias #jaipur #rajasthan

गुड गवर्नेंस में मेवाड़ का दबदबा उदयपुर संभाग के दो कलेक्टर हुए सम्मानित #mewar #udaipur #ias #jaipur #rajasthan

Badgaon, Udaipur | Jul 28, 2026

राजसमंद में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

राजसमंद। राजसमंद जिला मुख्यालय पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजनगर स्थित सिविल लाइन गली के सामने सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने जैसे ही भ्रूण को देखा, तुरंत इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने नवजात भ्रूण को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आर.के. जिला अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण कितने समय का था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल राजनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

राजसमंद में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य राजसमंद। राजसमंद जिला मुख्यालय पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजनगर स्थित सिविल लाइन गली के सामने सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही भ्रूण को देखा, तुरंत इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने नवजात भ्रूण को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आर.के. जिला अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण कितने समय का था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल राजनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Badgaon, Udaipur | Jul 28, 2026

कार हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, दुर्गा नर्सरी का जानलेवा गड्ढा अब भी जस का तस

उदयपुर। शहर के अशोक नगर से दुर्गा नर्सरी मार्ग पर 14 जुलाई को सड़क धंसने से एक कार अचानक बने विशाल गड्ढे में फंस गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया।
घटना के तीन दिन बाद, 17 जुलाई को शहर विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
वर्तमान में सड़क पर बना यह विशाल गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं, आसपास के दुकानदारों और व्यापारी संघ ने भी नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि गड्ढे में पानी जमा रहने से पूरे दिन दुर्गंध और बदबू फैलती रहती है, जिससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

कार हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, दुर्गा नर्सरी का जानलेवा गड्ढा अब भी जस का तस उदयपुर। शहर के अशोक नगर से दुर्गा नर्सरी मार्ग पर 14 जुलाई को सड़क धंसने से एक कार अचानक बने विशाल गड्ढे में फंस गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया। घटना के तीन दिन बाद, 17 जुलाई को शहर विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में सड़क पर बना यह विशाल गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, आसपास के दुकानदारों और व्यापारी संघ ने भी नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि गड्ढे में पानी जमा रहने से पूरे दिन दुर्गंध और बदबू फैलती रहती है, जिससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

Badgaon, Udaipur | Jul 27, 2026

निकाय एवम पंचायत चुनाव आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की नींव, कांग्रेस यह चुनाव जीतकर अपनी नींव मजबूत करेगी-रघुवीर सिंह मीणा 
 
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न।

उदयपुर। 27 जुलाई। आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सूरजपोल स्थित कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि आगामी निकाय चुनावों की रणनीति बनाने, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा, आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि देहात जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पीसीसी से समय-समय पर दिए जाने वाले कार्यक्रमों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाता है। और इन कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शन में मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रगति जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एवं सभी की कार्य प्रगति की रिपोर्ट सीधे पीसीसी वार रूम तक जाती है। इसीलिए कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह नहीं सोचे उनकी सक्रियता एवं निष्क्रियता को कोई देख नहीं रहा है। जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहकर काम करेगा उसे आने वाले निकाय चुनावों में भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा और संगठन में भी उसको प्रोत्साहन मिलेगा। इसीलिए हम सभी मंडल, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अपनी-अपनी सक्रियता को बढ़ाएं।
आज पूरे राजस्थान में विकास का काम ठप्प है। मनरेगा का नाम बदल कर उसे खत्म कर दिया गया है। निकाय/ पंचायत चुनाव तय समय सीमा पर ना करवाकर केंद्र से मिलने वाली करोड़ो रुपये की ग्रांट नहीं मिली। जिससे वार्ड एवं गांव का विकास ठप्प हो गया है। क्योंकि राजस्थान की पर्ची सरकार की प्राथमिकता राजस्थान का विकास करना है ही नहीं। पर्ची सरकार तो सिर्फ केंद्र सरकार को खुश करने में लगी हुई है। इतिहास में पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव माननीय न्यायालय की दखल के बाद संभव हो रहे है। ये सब लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इसीलिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से निकाय/पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगना पड़ेगा। क्योंकि यही चुनाव आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की नींव है। हमें कांग्रेस को जीतकर आने वाले विधानसभा और लोकसभा की नींव मजबूत करनी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव लाल सिंह झाला ने भी पदाधिकारियों से आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी भागीदारी बढ़ाने की बात कही।
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने भी उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले नगर निगम वार्ड, नगर पालिकाओं और पंचायत समितियों तथा जिला परिषद सदस्य चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन से संवाद बढ़ाने को बात कही।
बैठक में आने वाली 9 अगस्त को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस"  (भारत छोड़ो आंदोलन) को लेकर कार्यक्रम करने की भी सहमति हुई। बैठक में भूमि विकास बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मथुरेश नागदा का उपरणा पहनाकर सम्मान भी किया गया।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सदस्य प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत, राम लाल गायरी, जय प्रकाश वाणावत, भूमि विकास बैंक चेयरमैन मथुरेश नागदा, मोड़ सिंह सिसोदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, डॉ कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, डॉ संजीव राजपुरोहित, डॉ कौशल नागदा, दिनेश औदिच्य, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, दिनेश मीणा, रूप लाल मीणा, राजेंद्र गोखरू, चंद्रशेखर मेनारिया, खेमराज मीणा, रायसा राम खेर, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, लच्छी राम गुर्जर, निवर्तमान प्रधान कमला परमार, राधा देवी परमार, पुष्पा मीणा, ओबीसी देहात अध्यक्ष कमलेश पटेल, एस सी विभाग कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण सालवी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष फारुख कुरैशी, कांति लाल पटेल, टीटू सुथार, थावर चंद डामोर, भूपेंद्र चौहान, चंपा लाल मीणा, नवीन डामोर, भाभा राम खेर सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद जय प्रकाश वाणावत ने दिया।

निकाय एवम पंचायत चुनाव आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की नींव, कांग्रेस यह चुनाव जीतकर अपनी नींव मजबूत करेगी-रघुवीर सिंह मीणा उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न। उदयपुर। 27 जुलाई। आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सूरजपोल स्थित कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि आगामी निकाय चुनावों की रणनीति बनाने, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा, आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि देहात जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पीसीसी से समय-समय पर दिए जाने वाले कार्यक्रमों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाता है। और इन कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शन में मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रगति जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एवं सभी की कार्य प्रगति की रिपोर्ट सीधे पीसीसी वार रूम तक जाती है। इसीलिए कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह नहीं सोचे उनकी सक्रियता एवं निष्क्रियता को कोई देख नहीं रहा है। जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहकर काम करेगा उसे आने वाले निकाय चुनावों में भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा और संगठन में भी उसको प्रोत्साहन मिलेगा। इसीलिए हम सभी मंडल, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अपनी-अपनी सक्रियता को बढ़ाएं। आज पूरे राजस्थान में विकास का काम ठप्प है। मनरेगा का नाम बदल कर उसे खत्म कर दिया गया है। निकाय/ पंचायत चुनाव तय समय सीमा पर ना करवाकर केंद्र से मिलने वाली करोड़ो रुपये की ग्रांट नहीं मिली। जिससे वार्ड एवं गांव का विकास ठप्प हो गया है। क्योंकि राजस्थान की पर्ची सरकार की प्राथमिकता राजस्थान का विकास करना है ही नहीं। पर्ची सरकार तो सिर्फ केंद्र सरकार को खुश करने में लगी हुई है। इतिहास में पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव माननीय न्यायालय की दखल के बाद संभव हो रहे है। ये सब लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इसीलिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से निकाय/पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगना पड़ेगा। क्योंकि यही चुनाव आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की नींव है। हमें कांग्रेस को जीतकर आने वाले विधानसभा और लोकसभा की नींव मजबूत करनी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव लाल सिंह झाला ने भी पदाधिकारियों से आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी भागीदारी बढ़ाने की बात कही। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने भी उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले नगर निगम वार्ड, नगर पालिकाओं और पंचायत समितियों तथा जिला परिषद सदस्य चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन से संवाद बढ़ाने को बात कही। बैठक में आने वाली 9 अगस्त को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" (भारत छोड़ो आंदोलन) को लेकर कार्यक्रम करने की भी सहमति हुई। बैठक में भूमि विकास बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मथुरेश नागदा का उपरणा पहनाकर सम्मान भी किया गया। बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सदस्य प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत, राम लाल गायरी, जय प्रकाश वाणावत, भूमि विकास बैंक चेयरमैन मथुरेश नागदा, मोड़ सिंह सिसोदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, डॉ कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, डॉ संजीव राजपुरोहित, डॉ कौशल नागदा, दिनेश औदिच्य, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, दिनेश मीणा, रूप लाल मीणा, राजेंद्र गोखरू, चंद्रशेखर मेनारिया, खेमराज मीणा, रायसा राम खेर, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, लच्छी राम गुर्जर, निवर्तमान प्रधान कमला परमार, राधा देवी परमार, पुष्पा मीणा, ओबीसी देहात अध्यक्ष कमलेश पटेल, एस सी विभाग कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण सालवी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष फारुख कुरैशी, कांति लाल पटेल, टीटू सुथार, थावर चंद डामोर, भूपेंद्र चौहान, चंपा लाल मीणा, नवीन डामोर, भाभा राम खेर सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद जय प्रकाश वाणावत ने दिया।

Badgaon, Udaipur | Jul 27, 2026

डी मार्ट खुलते ही प्रताप नगर देबारी रोड़ पर लगा जाम, खरीदारी करने के लिए लोगों ने सड़क के किनारे खड़े किए वाहन,हादसे का अंदेशा !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice

डी मार्ट खुलते ही प्रताप नगर देबारी रोड़ पर लगा जाम, खरीदारी करने के लिए लोगों ने सड़क के किनारे खड़े किए वाहन,हादसे का अंदेशा !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jul 27, 2026