घाटमपुर: पतारा में परीक्षा के दौरान डीएम ने कॉलेज का निरीक्षण किया, पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले और प्रबंधक की गाड़ी परिसर में खड़ी मिली
पतारा के किसान इंटर कॉलेज में गणित की परीक्षा के दौरान डीएम ने शनिवार सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले।कॉलेज परिसर में प्रबंधक की गाड़ी खड़ी मिली। जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।