सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई।दुर्घटना में गोविंद द्विवेदी की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 8 बजे घायल को सीएचसी ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।