घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली नाबालिग को खेत पर फसल काटने के बहाने ले जाकर गांव के ही दबंग विपिन ने दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 8 बजे बताया प्रकरण में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।