पयागपुर: विशेश्वरगंज कस्बे में डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर लापता, पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
विशेश्वरगंज कस्बे में डेंटल क्लीनिक चलाने वाले 32वर्षीय डॉक्टर वरुण तिवारी बीते 15 अप्रैल की रात अपने घर से क्लीनिक गए हुए थे तभी से वे अपने घर नहीं पहुंचे तब परिवार के लोग खोजबीन करना शुरू कर दिया।शुक्रवार दोपहर 3बजे पिता ने थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।