लखीमपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने एलआरपी चौराहे के पास से चार चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवर व अवैध तमंचे किए बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने एलआरपी चौराहे के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए हुए करीब पांच लाख के जेवर, 9820 रुपए नगद, 315 बोर के दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जिन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें विजयपाल उर्फ छोटू, रमाकांत उर्फ सोनू, प्रकाश और मैकू लाल शामिल हैं।