झालरापाटन: अमेठा गांव में नशे में धुत पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पत्नी की इलाज के दौरान हुई मौत
झालावाड़ जिले के अमेठा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति की बेरहम पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। मारपीट में घायल होने के बाद 9 अगस्त को कन्या बाई को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन मंगलवार शाम करीब 4:00 उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अकलेरा थाना पुलिस को सूचित किया गया है।