झालरापाटन: सातल खेड़ी गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक किशोरी की हालत बिगड़ी, एसआरजी हॉस्पिटल में इलाज जारी
झालावाड़ के सीमावर्ती सातल खेड़ी गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई परिजन उसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि गांव की रहने वाली कोमल अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी उसी समय किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया।