फिरोज़ाबाद: नगला मुल्ला में गंदगी का विरोध करने पर पड़ोसी ने युवक को लाठी-डंडे से जमकर पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नगला मुल्ला में नाली की गंदगी को लेकर मारधाड़ हुयी है। घटना में अमन खान नामक युवक घायल हुआ है। आरोप है नाली की गंदगी का विरोध किया था। जिसको लेकर नामजद पडोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।