संडीला: संडीला पुलिस ने हंसने के विवाद में हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | May 11, 2026 24 अप्रैल को सण्डीला के शंभू खेड़ा निवासी रामेसुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई रमाकांत का 16 जुलाई को विपक्षी गांव निवासी सुनील कुमार सहित 03 अभियुक्तो से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया, धक्का मुक्की से रमाकांत को चोट लग गई थी। जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था जहां उसकी मौत हो गयी।