उचकागांव: मीरगंज पहुंची वोटर अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी ने मरछिया देवी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बिहार में लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की भागीदारी को मज़बूत करने के संदेश के साथ चल रही वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार की शाम मीरगंज पहुँची। यात्रा के दौरान करीब शाम 6:24 बजे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव का काफिला मीरगंज के मरछिया देवी चौक पहुँचा।