रीगा: रीगा के सिरौली प्रथम पंचायत में यूरिया की कालाबाजारी का आरोप: ₹266 की खाद ₹320-350 में बेचने की शिकायत
रीगा प्रखंड की सिरौली प्रथम पंचायत में किसानों ने खाद विक्रेताओं पर यूरिया की कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित ₹266 प्रति बोरी की यूरिया अधिकांश दुकानदार ₹320 से ₹350 तक में बेच रहे हैं।