रेवदर: रेवदर के दांतराई-अनापुर मार्ग पर जंगल इलाके में मिला अज्ञात महिला का शव, शव मिलने से फैली सनसनी, सूचना पर पुलिस पहुंची
Reodar, Sirohi | May 10, 2026 रेवदर क्षेत्र में दांतराई-अनापुर मार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से अंदर जंगलनुमा क्षेत्र में राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज गुप्ता और रेवदर सीआई सीताराम पंवार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।