हमीरपुर: गोहांड कस्बे में मारपीट का उलाहना देने गए युवक पर 3 युवकों ने छत से की फायरिंग, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
गोहांड कस्बे में मारपीट का उलाहना देने गए युवक पर 3 युवकों ने छत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने 3 युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहांड कस्बा निवासी विवेक ने बताया कि उसके भाई मनीष से विवाद होने के बाद वह उलाहना देने कपिल के घर गया तो आरोपियों फायरिंग कर दी। आरोपित फरार हैं।