रीठी: रीठी वन परिक्षेत्र के देवरी गांव में खेत के पास मृत मिला तेंदुआ, तारों में फंसने से मौत की आशंका
Rithi, Katni | Sep 11, 2026 कटनी के रीठी वन परिक्षेत्र के देवरी गांव में खेत के पास तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया तेंदुए के तारों में फंसने से मौत की आशंका जताई जा रही है।