उचेहरा: ऊँचेहरा ब्लॉक के मझागवा हार में गड़ा धन मिलने की चर्चा, गांव में लगी चौपाल
ऊँचेहरा, सतना। थाना एवं तहसील ऊँचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत इटहा खोखर्रा के मझागवा गांव में कथित रूप से गड़ा धन खोदे जाने की खबर से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। इस घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई और मामले को लेकर गांव में चौपाल का आयोजन किया गया।