जांजगीर: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, 300 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
जांजगीर-चांपा जिले में 14 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नवागढ़ विकासखंड के पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी शामिल होंगे।