उपचुनावों में जीत जनता द्वारा राहुल गांधी और गठबंधन के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार का करारा जवाब: अमित शाह।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद राहुल गांधी और आइएनडीआइए गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने इस जीत को जनता द्वारा राहुल गांधी और आइएनडीआइए गठबंधन के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया गया है।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और इंडी अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है।' भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति इरानी ने इसे भीड़तंत्र को लोकतंत्र का जवाब बताया है।
@amitshahofficial