कुंदा: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Kunda, Chatra | Jun 11, 2026 कुंदा प्रखंड के लेवाड़ गांव में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल में लगे अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। पोल से निकले खुले तार के संपर्क में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। बैल के मालिक का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल का तार कई दिनों से खुला लटका हुआ है, जिसकी शिकायत कई