बदरवास: श्रीपुर में कुएं में गिरी गाय, ग्रामीणों और गो सेवा समिति ने सुरक्षित निकाला
शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के श्रीपुर गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे एक गाय के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही सनातनी गो सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से पहले एक व्यक्ति को कुएं में उतारा गया, फिर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।