कोईलवर: शहीद दानिश आलम के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, तिरंगा लेकर कोईलवर सिक्स लेन पुल के समीप पहुंचे
असम के जोरहाट में वायुसेना के एन-32 विमान हादसे में शहीद हुए कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम के सम्मान में रविवार को लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर करीब 12:30 बजे कायम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में बाइक से लोग हाथ में तिरंगा लेकर कोईलवर सिक्स लेन पल के समीप सहित के सम्मान में पहुंचे।