राजगढ़: किसान महापंचायत के बाद एसडीएम के चेम्बर में आक्रोशित किसानों और पुलिस के बीच नोकझोक, हुए आमने-सामने
Rajgarh, Churu | Aug 20, 2026 किसान संघर्ष समिति के बैनर चले बकाया फसल बीमा क्लेम गोचर भूमि में बसे लोगों को आवासीय पट्टे देने नहर बिजली पानी व आमजन की समस्याओं को लेकर कृषि उपज मंडी राजगढ़ में किसानों को हुई महापंचायत के बाद किसान नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय राजगढ़ पहुंचे जहां पर उपखंड अधिकारी राजगढ़ डॉ मनोज खेमदा के नहीं मिलने पर किसान भड़क गए तथा पुलिस व किसानों के बीच नोकझोंक हुई।