जगदीशपुर: रसलपुर पुलिस ने 457 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप जब्त की, 2 गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा–स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत रसलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 457.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है।