वारासिवनी: थाने से महज 100 मीटर दूर चाकूबाजी, बढ़ते अपराध पर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
वारासिवनी के बस स्टैंड में रविवार रात चाय पीने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो युवकों ने एक युवक से मारपीट कर नुकीली वस्तु से उसके कंधे और गाल पर हमला कर दिया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अस्पताल में उसका उपचार कराकर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश जारी है।