मवाना: हस्तिनापुर के सैफपुर-कर्मचंदपुर मार्ग पर शनिवार को एक युवक को मिलने के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, लूटपाट कर मारपीट
Mawana, Meerut | Aug 15, 2026 भीमनगर निवासी राजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसे एक युवक का फोन आया था। युवक ने उसे मिलने और दावत के बहाने सैफपुर-कर्मचंदपुर मार्ग पर बुलाया। राजन के पहुंचने पर वहां पहले से ही तीन नामजद युवक और 10-11 अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने राजन को जबरन बंधक बना लिया और रानी नगला के जंगल में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही ह