सरीला: लोधीपुरा गाँव में विवाहिता ने ससुरालीजनों पर गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गांव की निवासी महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर गाली गलौज कर मारपीट करने सहित प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।