सहारनपुर: बूथों का समायोजन पूरा, एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 वोटर होंगे; राजनीतिक दलों ने जताई सहमति
सहारनपुर जिले में मतदेय स्थलों के समायोजन और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सोमवार जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सोमवार दोपहर एक बजे कैंप कार्यालय सभागार में हुई बैठक में प्रस्तावित बदलावों पर चर्चा हुई। राजनीतिक दलों ने समायोजन पर संतुष्टि जताते हुए सहमति प्रकट की।