फारबिसगंज: अररिया: अम्हारा हाट होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर करीब 20 साल पूर्व बना पुल पानी के तेज बहाव में बहा, 15 गांव का संर्पक कटा,
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में लगातार हो रही बारिश से परमान नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण प्रखंड के अम्हारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गोपालपुर मझुआ से अम्हारा हाट होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर करीब 20 साल पूर्व बना पुल पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त होकर पानी के धार में बह गया.