फारबिसगंज: भागकोहलिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम पर्व की नवमी पर निकाला जुलूस
फारबिसगंज में मोहर्रम पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. भागकोहलिया में मोहर्रम पर्व पर शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बुधवार को ताजिया जुलूस निकाला जाएगा.