फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ-अम्हारा ग्रामीण सड़क मार्ग पर बना क्षतिग्रस्त पुल पानी के तेज बहाव में ध्वस्त, आवागमन ठप.
फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ-अम्हारा सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया की इस पुल के ध्वस्त हो जाने से आवागमन ठप हो गया है. इस इलाके के लोगों को अम्हारा आने-जाने में काफी असुविधाएं झेलनी पड़ेगी. वही विभागीय अधिकारियों ने बताया इस जगह नया पुल निर्माण को लेकर विभाग को लिखा गया है. पुल क्षतिग्रस्त था.