वैशाली: 32वीं पुण्यतिथि पर वैशाली में हेमंत शाही काे दी श्रद्धांजलि ।
वैशाली के विकास मे पूर्व विधायक स्व हेमंत शाही की अहम भूमिका रही है वे किसी जाती विशेष के नेता नही ब्लकि गरीबों के मसीहा थे। वैशाली के पूर्व विधायक स्व हेमंत शाही के 32 वें पुण्य तिथी पर यहां वैशाली मे आयोजित पुष्पांजली समारोह को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि वैशाली की जनता स्व शाही को नेता नही अपना आदर्श मानते थे।