झांसी: झांसी में बोलेरो से टक्कर के बाद युवक पर फावड़े से हमला, वीडियो हुआ वायरल, पारीछा इलाके का बताया जा रहा है
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2025 झांसी के परीछा इलाके में एक युवक पर हमले की खबर सामने आई है। पहले एक बोलेरो गाड़ी से युवक को टक्कर मारी गई, और फिर उस पर फावड़े से वार किया गया। इस हमले में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।