झांसी: झांसी जिला अधिवक्ता संघ चुनाव प्रक्रिया जोरों पर, एडवोकेट संदीप यादव ने महामंत्री पद के लिए किया नामांकन
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2025 झांसी मे जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में, एडवोकेट संदीप यादव ने शनिवार को महामंत्री पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संदीप यादव के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक अधिवक्ता मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि वे अधिवक्ताओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष करेंगे और संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।