झांसी: डोंगरी क्षेत्र स्थित ललितपुर हाईवे पर छुट्टा जानवर सामने आने से हादसा, टेम्पो अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खाई मे गिरी
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2025 झांसी के ललितपुर हाईवे पर एक टेम्पो के सामने अचानक छुट्टा जानवर आ जाने से वह अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। यह घटना डोंगरी चौकी क्षेत्र में हुई।