झांसी: उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने झांसी-ललितपुर खंड का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2025 उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन और झांसी–ललितपुर खंड का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव जाने और विश्वस्तरीय सुविधाओं के निरंतर प्रयास पर जोर दिया। झांसी स्टेशन पर, GM ने वेटिंग हॉल, शौचालय और कैटरिंग सहित सभी यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता परखी।