झांसी: जावन गांव में खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2025 जावन गांव में खेत पर काम कर रहे युवक को सांप में काटा झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने किया मृत घोषित आपको बतादे झांसी में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। वह खेत पर काम कर रहा था। तभी जहरीले सांप ने हाथ में काट लिया। परिजन पहले झाड़ फूंक कराने के चक्कर में फंसे रहे। तब तक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसको मेडिकल कॉलेज लेकर आए।