सूरजगढ़: खावा चंद्रटोला गांव से नशा सेवन मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
मेदनी चौकी थाना की पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 3 बजे उसे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस के मुताबिक मामले में खावा चंद्र टोला गांव के रहने वाले दयानंद महतों के पुत्र रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. मेदनी चौकी थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया.