भरगामा: शौचालय अनुदान के एवज में अवैध उगाही का आरोप, स्वच्छता समन्वयक पर मुखिया प्रतिनिधियों ने उठाए सवाल
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली अनुदान राशि के भुगतान के एवज में कथित अवैध उगाही का मामला सामने आया है। प्रखंड क्षेत्र के मुखिया धनंजय सिंह भंटू एवं रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लड्डू यादव ने प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सीताराम प्रसाद पर लाभुकों से अनुदान राशि दिलाने के नाम पर अवैध राशि मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।