बोरियो: धोगड़ा में ऑटो पलटने से महिला समेत दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बोरियो थाना क्षेत्र के बोरिया तीन पहाड़ मुख्य सड़क में डोगरा के समय गुरुवार दोपहर एक ऑटो और नियंत्रित होकर पलट गया इस दुर्घटना में तीनपहाड़ जसकूटी निवासी 25 वर्षीय सुशील हांसदा और बोआरीजोर थाना के महुआकोल निवासी 45 वर्षीय तालामय मरांडी घायल हो गया। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में किया गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।