हजारीबाग:कसियाडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।