लोहरदगा: बरवाटोली में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने सुनी जनता की समस्या
स्थानीय विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव रविवार दोपहर 2 : 30 बजे लोहरदगा के शहरी क्षेत्र के बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान इन समस्याओं को जल्दी ही ठीक करने का भरोसा दिलाया। स्थानीय विधायक के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी।