पालमपुर: पालमपुर में भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला पालमपुर ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके संघर्ष को याद करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत का संकल्प लिया। भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने भाजपा की जनजातीय समाज के लिए की गई ठोस पहलें और वर्तमान सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।