सहारनपुर: ट्यूबवेल चोरी गिरोह का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया
थाना बड़गांव पुलिस ने ट्यूबवेलों से मोटर, बिजली के तार और अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार, दो मोटरसाइकिल, दो रेहड़े और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।