2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान भाजपा मंडल कार्यकारिणी द्वारा उन्हें संगठन की बैठकों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।
Pauri, Garhwal | Jun 13, 2026