कन्नौज: जलालपुर पनवारा में DCM और ट्रक की हुई टक्कर में DCM क्लीनर की उपचार के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा में DCM और ट्रक की हुई टक्कर से DCM क्लीनर कि उपचार के दौरान हुई मौत,मृतक के भाई के द्वारा कोतवाली में ट्रक नंबर NL01ए एफ9257 पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई 2 जून को डीसीएम में दालमोट लोडकर हाथरस से कन्नौज आ रहा था,तभी ट्रक और DCM की टक्कर हो गई थी,और 5 जून को उसका भाई खत्म हो गया था।