कन्नौज: रसूलाबाद गांव में रंजिश के चलते मारपीट करने वाले 9 आरोपियों पर महिला ने की कार्रवाई की मांग, पहुंची एसपी कार्यालय
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। रसूलाबाद गांव के रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है। पुराने मुकदमे में रंजिश मान बैठे गांव के नौ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। स्थानीय थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का महिला ने आरोप लगाया है।